खंडवा नगर: “पैसे दो, तभी लाश मिलेगी!”—खंडवा अस्पताल की शर्मनाक करतूत ,1.25 लाख की डिमांड
खंडवा जिले में एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां अस्पताल में शव को चार घंटे तक बंधक बनाए रखने का आरोप लगा है। जानकारी के मुताबिक, पिता की मौत के बाद बेटे से करीब 1.25 लाख रुपये की मांग की गई। रकम न दे पाने की स्थिति में अस्पताल प्रबंधन ने शव देने से इनकार कर दिया, जिससे परिजन सदमे और परेशानी में आ गए।