शामगढ़: शामगढ़ पुलिस को मिली सफलता, 65 किलो डोडाचुरा के साथ एक व्यक्ति बाइक सहित गिरफ्तार
थाना प्रभारी कपिल सौराष्ट्र द्वारा जानकारी में बताया गया ,मुखबिर की सूचना पर एक बाइक सवार को घेराबंदी करते हुए बिना नंबर की बाइक को रोका, बाइक की तलाशी लेने पर अवैध रूप से ले जा रहे डोडाचूरा आरोपी के पास से पुलिस ने जप्त किया वहीं इस मामले को लेकर पुलिस द्वारा आमली के रहने वाले ईश्वर सिंह को 65 किलो डोडाचूरा सहित एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया