मध्यप्रदेश की जीवन रेखा मानी जाने वाली नर्मदा नदी को प्रदूषण मुक्त रखने के लिए ओंकारेश्वर में एक सराहनीय पहल शुरू की गई है। ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट द्वारा अब नर्मदा महाआरती के दौरान दीपदान के लिए आटे से बने पर्यावरण अनुकूल दीपकों का उपयोग कराया जा रहा है। यह पहल धार्मिक आस्था के