चंदौसी: मुकदमे की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का आरोप, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज, 10 मीटर तक घसीटने का आरोप
मुकदमे की रंजिश को लेकर युवक पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। बनियाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम बाकरपुर बहतरी निवासी हाकिम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार वह 4:00 के करीब मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि देव माली, मनोज कुमार और एक अज्ञात व्यक्ति ने इनोवा कार से दिलीप राघव का पीछा किया और जान से मारने की नीयत से उसे टक्कर मार दी।