ललितपुर: जीरोन के उ.प्रा.वि. में शिक्षिका पर अपने बच्चे के मल-मूत्र के कपड़े स्कूली बच्चों से धुलवाने का आरोप, वीडियो वायरल
गुरुवार दोपहर करीबन 1:00 बजे से एक वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।उक्त वायरल वीडियो में स्कूली बच्चे ग्राम जीरोन स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में तैनात एक शिक्षिका पर अपने बच्चे के मल मूत्र से गंदे कपड़े उनसे धुलवाने के गंभीर आरोप लगाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका आरोप है कि विरोध करने पर शिक्षिका द्वारा बेरहमी से मारपीट की जाती है।