लवकुशनगर: लवकुशनगर पुलिस ने छतरपुर रोड पर एक आरोपी को अवैध कट्टा और कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Lavkush Nagar, Chhatarpur | May 23, 2026
लवकुशनगर थाना पुलिस ने छतरपुर रोड स्थित ढाबा के पास से शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे एक आरोपी को अवैध 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बृजबिहारी उर्फ मुटका विश्वकर्मा पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। आरोपी पर पहले से अवैध हथियार और मारपीट के दो मामले दर्ज हैं।