बक्सर: बक्सर-पटना फोर लाइन पर अहिरौली मोड़ के पास पिकअप का टायर खुलने से टली बड़ी दुर्घटना
Buxar, Buxar | Apr 13, 2026 बक्सर पटना फोरलेन पर अहिरौली मोड़ के पास सोमवार को करीब 7:00 बजे पूर्वाह्न में एक पिकअप का टायर खोलकर अलग हो गया। हालांकि इस दौरान पिकअप का इंजन आगे से खड़ा हो गया। वही पिकअप सड़क पर घसीटते हुए घटनास्थल पर ही रुक गया इससे बड़ी दुर्घटना टल गई है। चालक भी सुरक्षित इस दुर्घटना में चालक सुरक्षित है। पिकअप बक्सर की ओर से सामान लेकर पटना की ओर जा रहा था।