घंसौर: छितापार में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में शोक की लहर
घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम छितापार में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज 1 मई 2026को नीलेश सैयाम (उम्र 24 वर्ष), पिता देव सिंह सैयाम, निवासी छितापार ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली घटना की सूचना मिलते ही घंसौर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंप दिया