खाद के लिए घंटे परेशान होने वाले किसानों के लिए अच्छी खबर है जिले में खाद की होम डिलीवरी शुरू की गई है। मझौली के ग्राम सुहजनी के किसान ओमप्रकाश ने शनिवार दोपहर 12बजे बताया कि मझौली डबल लॉक केंद्र से किस को घर बैठे यूरिया पहुंचाई गई है ई टोकन के माध्यम से उसने यूरिया को बुक कराया था वह जिले के पहले किसान बने हैं जिन्हें इसका लाभ मिला है।