एरवाकटरा। थाना क्षेत्र के गांव फैजुल्लापुर के मजरा कुडरी में मंगलवार सुबह ससुराल जाने के दबाव से क्षुब्ध होकर 21 वर्षीय एक नवविवाहिता ने फंदे से लटक कर जान दे दी। पुलिस ने छानबीन के साथ परिजन से पूछताछ की। इस दौरान परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।