मुज़फ्फरनगर: मुजफ्फरनगर जिला पंचायत में भ्रष्टाचार का बड़ा आरोप, अमरकांत मलिक ने 3 दिन का अल्टीमेटम दिया
जिला पंचायत में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। वार्ड 12 के सदस्य अमरकांत मलिक ने अधिकारियों और इंजीनियर पर विकास कार्यों में घोटाले का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ठेकेदारों से अवैध उगाही की जा रही है। मलिक ने प्रशासन को 3 दिन का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी है कि कार्रवाई न होने पर वह बड़ा खुलासा करेंगे, जिससे जिले में हलचल मच सकती है।