शामली: शामली में पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 3 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, ₹55,000 कैश बरामद
Shamli, Shamli | Apr 19, 2026 रविवार की दोपहर 1:30 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि जिले के थाना आदर्शमंडी पुलिस द्वारा एनसीआर पोर्टल से प्राप्त म्यूल खातों की जांच के क्रम में ट्रेडिंग इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह के 3 शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। अभियुक्तों में कैराना निवासी सादिक, मयंक उर्फ सन्नी और विशाल शामिल है।