प्रतापगढ़: संतों के प्रवचन में गूंजा धर्म और गौसेवा का संदेश, गौ माता की सेवा से होता है पापों का नाश
मंदसौर-प्रतापगढ़ मार्ग स्थित मचलाना गांव की राम गुरु गौशाला में पांच दिवसीय संगीतमय संत प्रवचन एवं सत्संग कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ हुआ। 14 मई तक आयोजित होने वाले इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम के प्रथम दिन अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही संप्रदाय के जगतगुरु रामदयाल महाराज (पीठाधीश्वर, शाहपुरा) ने अपने मुखारविंद से धर्म, गौस