ऊंचाहार: कोटराबहादुर गंज में राजस्व टीम के रोकने के बावजूद भी लगाया जा रहा गेट, पुलिस से की गई शिकायत
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के कोटरा बहादुरगंज ग्राम पंचायत निवासी रामआसरे ने बताया कि उसकी भूमि का वाद न्यायालय में विचाराधीन है, उसी भूमि पर जाने वाले रास्ते पर गाँव के ही कुछ लोग गेट लगाकर रास्ते को अवरुद्ध किया जा रहा है।आरोप है कि विरोध करने पर गालीगलौज व धमकी दी जा रही है।जबकि राजस्व विभाग की टीम द्वारा भी गेट लगाने से रोका गया है।पुलिस से शिकायत हुई है।