कोल: क्वार्सी क्षेत्र में अवैध असलाहों के साथ युवकों की फोटो वायरल, आरोपितों की तलाश में जुटी पुलिस
Koil, Aligarh | Feb 9, 2026 क्वार्सी क्षेत्र में अवैध असलाहों के साथ युवकों का एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आरोप है की उक्त युवक दबंग किस्म के हैं। आरोपी क्षेत्र में भौकाल जमाने के इरादे से असलाह रखते हैं और इस तरह की फोटो वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हैं। वायरल फोटो में आरोपी दोनों दबंग युवक बैठे हैं जबकि उन्होंने सामने रखी टेबल पर अवैध असलाह रख रखे हैं।