गोटेगांव: घर के पीछे पेड़ से लटका मिला युवक का शव, प्रेम विवाह कर लौटा था अकेला, ज़िला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
सिंगपुर चौकी अंतर्गत जैतपुर निवासी विशनलाल यादव उम्र 20 वर्ष ने अपने ही घर के पीछे पेड़ से फासी लगा ली परिजनों ने डायल 112 को सूचना दी मौके पर पुलिस पहुँची और युवक को पेड़ से नीचे उतारा परिजन युवक को जिला अस्पताल लेकर आये जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया वही मृतक युवक के पिता ने बताया कि विशनलाल छिंदवाड़ा में काम करता था और उमरेठ में लव मैरिज कर ली थी