महसी: वंशपुरवा नहर पुलिया से भैंस चोरी के मामले में चार गिरफ्तार, हरदी थाने की पुलिस ने 1 भैंस, 1 पड़िया, 2 पड़वा किया बरामद
थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि परमेश पुत्र भगोले,अखिलेश पुत्र मुनऊ, कैलाश पुत्र राम आसरे निवासी अहिरन पुरवा तथा राजमल पुत्र शिवनाथ निवासी मेला पुरवा को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार कनौजिया, कांस्टेबल प्रदीप पासवान, श्रवण कुमार, संदीप गोस्वामी, दिवाकर मौर्या ने रविवार सुबह करीब पांच बजे गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से एक भैंस, एक पड़िया, दो पड़वा बरामद किया।