बहोरीबंद: बाकल में घर के बाहर खड़ी गाड़ी पर हमला, पत्थरों से तोड़े कांच; रोकने पर दी जान से मारने की धमकी
कटनी जिले के बाकल थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बाकल में एक युवक द्वारा जमकर हंगामा किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक घर के सामने पहुंचा और गंदी गालियां देते हुए उत्पात मचाने लगा। आरोप है कि युवक ने घर के बाहर खड़ी वाहन पर पत्थरों से हमला कर उसके कांच तोड़ दिए।