जिला मंत्रणा कक्ष के सभागार में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में “ज्ञान भारतम् परियोजना” के तहत लखीसराय एवं चानन प्रखंड के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। शुक्रवार की संध्या 6,8 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार बैठक में जिले के ऐतिहासिक सांस्कृतिक व धार्मिक धरोहरों के संरक्षण की कार्य योजना पर चर्चा की गई।