जांजगीर: ग्राम बीरगहनी के घर में चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, चोरी की बाइक बेचने से पहले हुए गिरफ्तार
आज शुक्रवार की शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार थाना जांजगीर पुलिस ने चोरी के एक मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । आरोपी चोरी की मोटरसाइकिल को बेचने की फिराक में थे, जिन्हें पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ लिया।29 जनवरी 2026 की रात प्रार्थी जगजीवन कुर्रे, निवासी बिहारगनी के घर से अज्ञात चोरों ने राशन सामग्री, एक मोटरसाइकिल और नगदी रकम चोरी कर ली थी।