गुण्डरदेही: कलंगपुर स्कूल की छात्रा पायल साहू ने 12वीं बोर्ड परीक्षा में 92.80% अंक प्राप्त कर लहराया परचम, जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित
शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलंगपुर की मेधावी छात्रा पायल साहू पिता काशीनाथ साहू ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 12वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपने विद्यालय सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है। पायल की इस गौरवशाली उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष तारणी पुष्पेंद्र चंद्राकर ने पायल साहू का सम्मान किया। पायल ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से बोर्ड परीक्षा में 92.80% अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस सफलता की गूंज पूरे क्षेत्र में है उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कलंगपुर में प्रथम स्थान और बालोद जिले की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है।