पट्टी: पट्टी कस्बा निवासी व्यक्ति ने पीएम सूर्य घर योजना में लापरवाही का आरोप लगाया, पैनल उड़ने से उपभोक्ता परेशान
केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत लगाए जा रहे रूफटॉप सोलर सिस्टम की गुणवत्ता और क्रियान्वयन पर सवाल खड़े होने लगे हैं। पट्टी कस्बा के मेन रोड निवासी कमलेश सोनी ने सौर ऊर्जा विभाग, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन और संबंधित अधिशासी अभियंता को शनिवार को दिन में 10:30 बजे के आसपास लिखित शिकायत देकर गंभीर अनियमितताओं और लापरवाही