खलीलाबाद: बनकटिया चौराहे पर तेज़ रफ्तार कार ने बाइक सवार को मारी ठोकर, व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, ज़िला अस्पताल में इलाज जारी
खलीलाबाद कोतवाली के बनकटिया चौराहे पर गुरुवार की सुबह 11:00 बजे तेज़ रफ्तार अज्ञात क्रेटा गाड़ी ने रॉन्ग साइड से आकर बाइक सवार को मारी ठोकर बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से उसे आनन फानन में खलीलाबाद जिला अस्पताल के इमरजेंसी लेकर आए जहां उसका इलाज किया जा रहा है।घायल का नाम महेंद्र द्विवेदी पुत्र देव प्रभाकर है।