बेगूसराय: पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या की, आरोपी पत्नी गिरफ्तार
बेगूसराय से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पत्नी पर अपने ही पति की हत्या का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर शव को 10 फीट गड्ढे में दफना दिया। मामला बेगूसराय के जीरो माइल थाना क्षेत्र के पपरौर वार्ड नंबर 6 का है। जहां जगदीश पासवान नाम के युवक की हत्या का सनसनीखेज खुलासा हुआ है।