जमालपुर: बिहार: भाजपा के ‘सम्राट’ के उदय पर जमालपुर में जश्न का माहौल
बिहार में पहली बार भारतीय जनता पार्टी का मुख्यमंत्री बनने पर पूरे प्रदेश में उत्साह का माहौल है। इसी कड़ी में बुधवार दोपहर जमालपुर प्रखंड एवं नगर के भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया।जुबली बेल चौक पर कार्यकर्ताओं ने रंग-अबीर उड़ाकर और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस दौरान एक-दूसरे को बधाई देते हुए कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा