नगर थाना क्षेत्र के नया टोला से गुप्त सूचना के आधार पर साइबर क्राइम कर रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान इरशाद अख्तर (पिता: अख्तर हुसैन आसिफ) और जावेद उर्फ प्रिंस (पिता: मोहम्मद जावेद खान) के रूप में हुई है। दोनों नया टोला के ही निवासी हैं।