बेतिया: तुषार गांधी का अपमान चंपारण की अस्मिता पर हमला: भाकपा जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति
भाकपा के जिला सचिव ओमप्रकाश क्रांति ने तुषार गांधी के साथ हुई घटना की तीव्र निंदा की है। उन्होंने कहा कि “गांधीजी के परपोते तुषार गांधी केवल वंशज नहीं, बल्कि एक चिंतक, लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। उनकी यात्रा पूरे सम्मान के साथ संपन्न हुई थी, लेकिन जिस तरह एक मुखिया ने सार्वजनिक रूप से उन्हें अपमानित किया, वह चंपारण की गरिमा को ठेस पहुंचाने वाला है।