मांगरौल: सीसवाली नगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भटेड़ी धाम बालाजी पर पैदल यात्रा की तैयारियां जोरों पर
Mangrol, Baran | Apr 11, 2025 सीसवाली नगर में हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष में भटेड़ी धाम बालाजी पर पैदल यात्रा एवं महाआरती की तैयारियां जोरों पर चल रही है। पिछले वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव को भव्य मनाने के भटेड़ी बालाजी आयोजन समिति के कार्यकर्ता शनिवार को सीसवाली नगर से भटेड़ी बालाजी तक पैदल यात्रा के लिए घर घर जाकर पीले चावल बांटकर निमंत्रण दे रहे हैं।