गोरखपुर: गोरखपुर में रफ्तार का खतरा फिर सामने आया, अनियंत्रित होकर कार डिवाइडर पर चढ़ी, बड़ा हादसा टला
राजघाट थाना क्षेत्र में ट्रांसपोर्ट नगर से नार्मल चौराहे की ओर जाने वाली सड़क पर शनिवार रात एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई।हादसे की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और कुछ ही देर में वहां भीड़ लग गई। गनीमत रही कि बारिश के कारण सड़क पर वाहनों और राहगीरों की संख्या कम थी।इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया।