गुना नगर: मावन गांव के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन पलटा, 13 से 14 मजदूर घायल, एक की मौत निजी अस्पताल में भर्ती
गुना कैंट थाना के गुना अशोकनगर रोड पर मावन गांव के पास मजदूरों से भरा पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना में प्रथम दृष्टता 13 से 14 मजदूर घायल बताए हैं एक की मौत हो गई है। घायलों को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया है। एक मजदूर ने बताया, अशोकनगर जिले के नईसराय में गैस पाइपलाइन पर काम कर रहे थे वहां से आ रहे थे। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।