बीसलपुर: तहसील परिसर में प्रधानमंत्री आवास न मिलने पर ग्रामीण ने परिवार सहित शुरू की भूख हड़ताल
विकासखंड क्षेत्र के ग्राम जल्ला पुर में ग्राम प्रधान व सचिव द्वारा एक ग्रामीण को अपात्र ठहराते हुए उसका आवास मंजूर नहीं किया जिसको लेकर ग्रामीण ने परिवार सहित तहसील कार्यालय के समक्ष अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करते हुए ग्राम प्रधान तथा सचिव के विरुद्ध कार्यवाही की मांग उठाई है।