बीसलपुर: खदनिया बाबा देव स्थल के समीप नायब तहसीलदार ने कोटेदार के बेटे के गोदाम पर मारा छापा, गोदाम किया सीज
नगर की एक राशन कोटेदार के पुत्र के गोदाम में भारी मात्रा में पीडीएस के चावल से भरे कट्टे बरामद हुए हैं। जिससे हड़कंप मच गया है। उधर नायब तहसीलदार ने गोदाम सील करने और व्यापारी के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाने की बात कही है।