बीसलपुर: ब्लॉक कार्यालय के समीप एसबीआई के बैंकिंग सेवा केंद्र से एक लाख की चोरी, सीसीटीवी फुटेज में बालक कैद
पुलिस की रात्रि गश्त को धता बताते हुए चोरों ने इस बार बीसलपुर हाईवे पर स्थित एसबीआई के बैंकिंग सेवा केंद्र को ही निशाना बना डाला । चोरों ने यहां से एक लाख रुपयों की नकदी पर हाथ साफ किया है। हालांकि सीसीटीवी फुटेज में करीब 14 वर्षीय एक बालक अंदर घुसते हुए कैद हुआ है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है।