चरखारी: पुलिस अधीक्षक महोबा ने थाना चरखारी का किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
महोबा SP द्वारा थाना चरखारी का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय,मिशन शक्ति केन्द्र, साइबर हेल्प डेस्क, आवासीय बैरक सहित थाना परिसर के विभिन्न अनुभागों का गहन अवलोकन किया गया। SP द्वारा थाना क्षेत्र के प्रमुख अपराधों की समीक्षा करते हुए सीमावर्ती क्षेत्रों,संवेदनशील स्थलों एवं मार्गों की स्थिति के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई।