सनावद मे सेन समाज द्वारा संत शिरोमणि सेन जी महाराज का 726 वां जन्मोत्सव भक्तिभाव एवं हर्षोल्लास के साथ एक धर्मशाला मे मनाया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में सनावद नगर और आसपास के क्षेत्रों के सेन समाज के नागरिकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।आयोजन के प्रारंभ में अतिथियों ने सेन जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।