अजयगढ़: आकाशीय बिजली का कहर खेत में चर रही किसान की दो भैंसों की दर्दनाक मौत लाखों के नुकसान से टूटा परिवार।
अजयगढ़ क्षेत्र के ग्राम कागरे का बारा में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से एक किसान की दो भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे ने किसान के परिवार को गहरे आर्थिक संकट में डाल दिया है। जानकारी के अनुसार किसान कामता यादव की दोनों भैंसें दोपहर करीब 2 बजे खेत में चर रही थीं। इसी दौरान अचानक मौसम बदला, तेज गर्जना के साथ बारिश शुरू हुई और कुछ ही क्षणो