हज़ारीबाग: छठ घाटों की सफाई युद्धस्तर पर, नगर निगम चला रहा स्वच्छता अभियान
छठ महापर्व में अब कुछ ही दिन शेष हैं और इसी के मद्देनजर हजारीबाग नगर निगम पूरी तरह से तैयारियों में जुट गया है। नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सभी प्रमुख छठ घाटों की सफाई का कार्य अब युद्धस्तर पर किया जा रहा है। मंगलवार को एग्यारह बजे सहायक नगर आयुक्त बिपिन कुमार ने निगम की टीम के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया।