भरतपुर: ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड मामले में 5वें दिन भी धरना जारी
भरतपुर जिले के नदबई में 25 मार्च को पंजाबी कॉलोनी में हुए ज्वेलर योगेंद्र चोपड़ा लूट एवं हत्याकांड को 33 दिन बीत जाने के बावजूद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से लोगों में भारी आक्रोश है। इसी के चलते मृतक की पत्नी शालू चोपड़ा के साथ सर्व समाज के लोगों का तहसील के मुख्य गेट पर मंगलवार को पांचवें दिन भी धरना जारी रहा।