गभाना: गभाना पुलिस ने मोबाइल की दुकान से बाइक चोरी करने वाले एक चोर को गिरफ्तार कर जेल भेजा
इंस्पेक्टर गभाना राजेश कुमार के अनुसार घटना 14 फरवरी की है, जब कस्बा गभाना में शिवम मोबाइल सेंटर पर काम करने वाले एक कर्मचारी की बाइक चोरी हो गई थी। चोरी की पूरी घटना दुकान के सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई थी। पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच शुरू की और बुधवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सोमना स्टेशन जाने वाले मार्ग से एक चोर को पकड़ लिया।