आगरा के खंदौली थाना क्षेत्र में सादाबाद के सर्राफ कारोबारी रामवीर ने 40 लाख रुपये की लूट का आरोप लगाया है। कारोबारी के अनुसार बाइक सवार बदमाशों ने टक्कर मारकर उन्हें गिराया और तमंचे के बल पर रुपयों से भरा बैग लूट लिया। हालांकि घटना की सूचना पुलिस को दो घंटे से अधिक देरी से मिलने और अन्य परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस फिलहाल पूरे मामले को संदिग्ध मानकर जांच कर रही है। पुलिस कारोबारी से पूछताछ के साथ CCTV फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की जांच में जुटी है।
.
.
.
.
#Agra #AgraBreaking #LootCase #Jeweller #Khandauli
Fatehabad, Agra | Jul 15, 2026