पूरी #खबर_देखिए #विस्तार से! #सुबेहा नगर पंचायत !
🔥निर्माण पर भड़का गुस्सा, #ठेकेदार #चोर है, #EO #सुबेहा_चोर है - गूंजे जोरदार नारे! वंदन योजना में बड़ा बवाल! 🔥
बाराबंकी के सुबेहा में करोड़ों रुपये की लागत से चल रहे वन्दन योजना के निर्माण कार्य को लेकर भाजपा सभासदों, कार्यकर्ताओं और श्रद्धालुओं ने गंभीर सवाल उठाए।
आरोप है कि बाउंड्री वॉल और गेट के निर्माण में पीली ईंट, घटिया निर्माण सामग्री और बालू के प्लास्टर का इस्तेमाल किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि निर्माण की गुणवत्ता इतनी खराब है कि हाथ लगाने पर प्लास्टर झड़ रहा है।
मंदिर परिसर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और यहां धार्मिक आयोजन व मेले भी लगते हैं। ऐसे में निर्माण की गुणवत्ता को लेकर उठे सवालों ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है।
वहीं निर्धारित समय सीमा 5 जनवरी 2026 बीतने के बाद भी निर्माण कार्य पूरा न होने और लगभग 9-10 महीने की देरी पर भी सवाल उठाए गए।
सबसे बड़ा सवाल—IGRS शिकायत की रिपोर्ट में निर्माण में देरी के पीछे बारिश का हवाला दिया गया, तो क्या इतने महीनों से लगातार बारिश होती रही?
भाजपा सभासदों और कार्यकर्ताओं ने DM बाराबंकी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उच्चस्तरीय एवं तकनीकी जांच की मांग की है।
अब सवाल है—क्या पूरे निर्माण की निष्पक्ष जांच होगी? क्या गुणवत्ता की जांच कर जिम्मेदारी तय होगी?
📍 सुबेहा, बाराबंकी
🎥 RT News Hindi की ग्राउंड रिपोर्ट
#RTNewsHindi #Subeha #Barabanki #VandanYojana #GroundReport #BreakingNews #UPNews #BarabankiNews #ConstructionQuality #ViralNews