हथुआ स्थित डॉक्टर भीमराव अंबेडकर आवासीय विद्यालय में बुधवार को दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक एनुअल फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला कल्याण पदाधिकारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर विभिन्न शैक्षणिक व सह-पाठ्यक्रम प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल देकर सम्मानित किया गया