रायगढ़: 13 लाख के 8 टन अवैध कच्चे पायलट से भरा ट्रेलर जब्त, पूंजीपथरा में खपाने की थी साजिश, 2 अरेस्ट
जिले के चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तिलगा स्थित पटेल ढाबा के पास पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 8 टन कच्चे आयरन (पॉयलट गोली) से भरे एक ट्रेलर को जप्त किया है। 15 जून को ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई में पुलिस ने 13 लाख रुपये मूल्