बोध गया: थाने से ही गायब हो गई जब्त बाइक! कोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं मिला वाहन, बोधगया विधायक ने आईजी से जांच की मांग
Bodh Gaya, Gaya | Jun 26, 2026 बोधगया थाना परिसर से जब्त एक मोटरसाइकिल के कथित रूप से गायब होने का मामला सामने आया है। बिहार विधानसभा में विरोधी दल के मुख्य सचेतक एवं बोधगया विधायक कुमार सर्वजीत ने इस मामले को गंभीर बताते हुए मगध प्रक्षेत्र के आईजी को पत्र लिखकर निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।