मोहनलालगंज: कुवैत में लखनऊ के युवक की संदिग्ध मौत, शव का इंतजार कर रहा परिवार
लखनऊ के मोहनलालगंज क्षेत्र के भदेसुआ गांव निवासी 28 वर्षीय एसी मैकेनिक इश्तियाक की कुवैत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इश्तियाक निजी कंपनी में नौकरी करते थे और 10 जनवरी 2026 को कुवैत गए थे। परिवार के अनुसार, 13 अप्रैल को उन्होंने पत्नी अफरीन बानो को फोन किया था, लेकिन बात नहीं हो सकी।