बांसवाड़ा: चिड़ियावासा में ग्राम सभा का आयोजन
राज्य सरकार के निर्देशानुसार जिला प्रशासन के आदेश पर जिले भर में सोमवार को मास्टर प्लान ( मुख्यमंत्री विकसित ग्राम अभियान) के तहत सुबह 11बजे ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच दीपक डोंडीयार ने की। ग्राम सभा को लेकर ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार व्यास द्वारा जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान गांव की ग्रामीण एवं जनप्रतिनिधियों उपस्थित रहे।