नगरी: फरसिया के जंगल में नाले में गिरने से दो गायों की हुई दर्दनाक मौत
Nagri, Dhamtari | May 15, 2026 मिली जानकारी के अनुसार नगरी क्षेत्र के ग्राम फ़रसिया कमारपारा जंगल में नाले में दो गाय मृत अवस्था में पाई गई। मवेशी मलिक ने बताया कि उनकी दो गाय दो दिनों से घर वापस नहीं आई थी। जिस पर गाय को खोजते हुए जंगल की ओर गया। तभी नाले में दोनों गायों का शव दिखाई दिया। बताया कि इस घटना से उन्हें काफी आर्थिक नुकसान हुआ है। जिस पर उन्होंने शासन से मुआवजा देने की मांग की