धनवार: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत, इलाके में छाया मातम
खोरीमहुआ अनुमंडल अंतर्गत हिरोडीह थाना क्षेत्र के करिहारी गांव निवासी स्वर्गीय बैजनाथ राणा के 18 वर्षीय पुत्र मिथुन मिस्त्री की सूरत में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक का शव फंदे से लटका हुआ मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है।