सिरोंज: शासकीय अस्पताल परिसर से वाहन हटवाने पर आक्रोशित ऑटो चालकों ने किया प्रदर्शन,बीएमओ पर लगाए आरोप
जानकारी के अनुसार शासकीय राजीव गांधी जन चिकित्सालय में खड़े ऑटो एवं प्राइवेट वाहनों को आज हटाने की कार्रवाई की गई।वहीं कार्रवाई से आक्रोशित ऑटो चालकों ने अस्पताल में ही प्रदर्शन किया।वहीं ऑटो चालकों बीएमओ पर कमीशन मांगने के आरोप लगाए।वहीं बीएमओ ने आरोपों को सिरे से नकारते हुए वाहन खड़े होने से परेशानी होने की बात कही है।