पन्ना: कलयुगी दामाद ने बैट से पीट-पीटकर सास की हत्या की, आरोपी फरार
Panna, Panna | May 2, 2026 "मध्य प्रदेश के पन्ना से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहाँ अहिरगवां में एक दामाद ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं। दहेज में बाइक और मोबाइल की मांग पूरी न होने पर आरोपी संदीप विश्वास ने खाना बना रही अपनी सास की बैट से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बीच-बचाव करने आई गर्भवती पत्नी को भी आरोपी ने नहीं बख्शा।